Saturday, June 27, 2015

मौसम हुआ सुहाना

पूरे देश में मानसून सक्रिय हो चुका है। वादियों के नजारे बदलने लगे हैं। सूखी और पथरीली जमीन हरी भरी झाड़ियों से ढक गई है। ऐसा लग रहा है मानो उस पर कोई हरी परत चढ़ा दी गई हो। पर ऐसे ही हालात हर जगह नहीं। कुछ जगहों पर तो नदियों और झरनों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वहां जनजीवन कठिन हो गया है। लोग एक जगह से दूसरी जगह पर पलायन को  मजबूर हैं। देवभूमि उत्तराखंड में तो इन सबसे    अलग हालात हैं। यहां चारों ओर से नदियों ने बस्तियों और शहरों को कैद कर लिया है। न कोई कहीं जा सकता है और न ही सुहाने मौसम का मजा ले सकता  है। कहा जाय तो हर क्षेत्र में अलग. अलग तरह का मिजाज दिख रहा है। बुंदेलखंड और राजस्थान जैसे इलाके पानी को तरस रहे हैं तो महाराष्ट्रए असम और उत्तराखंड के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। कुदरत का यह नजारा हमारे लिए अनेकों संदेश लेकर आया है। हमें इसे समझने में देर करने की बजाय गंभीरता सेे  लेना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment